मुख्यमंत्री ने कहा बैद्यनाथ राम को मंत्री बनाए जाने पर जल्द होगा निर्णय

मुख्यमंत्री ने कहा बैद्यनाथ राम को मंत्री बनाए जाने पर जल्द होगा निर्णय
लातेहार : मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन सड़क मार्ग से गढ़वा जाने के दौरान लातेहार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लातेहार परिसदन में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। पत्रकारों के एक सवाल वैद्यनाथ राम को मंत्री कब बनाया जायेगा इसपर उन्होंने कहा कि आज तो वह इस विषय पर कुछ नहीं बता पाएंगे लेकिन प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर, स्थानीय विधायक बैद्यनाथ राम समेत अन्य लोग भी मौजूद थे।





