मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

कनॉट प्लेस स्थित गणेश मंदिर में सीएम रेखा ने किया दर्शन, दिल्लीवासियों के लिए की मंगलकामनाएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कनॉट प्लेस स्थित गणेश मंदिर में सीएम रेखा ने किया दर्शन, दिल्लीवासियों के लिए की मंगलकामनाएं

नई दिल्ली। देशभर के लोग गणेश चतुर्थी के अवसर पर उत्साहित नजर आ रहे हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी बुधवार को कनॉट प्लेस स्थित श्री गणेश मंदिर में पूजा की और दिल्लीवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी।

सीएम रेखा गुप्ता ने कनॉट प्लेस स्थित श्री गणेश मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दर्शन करने की तस्वीर पोस्ट की। एक तस्वीर में सीएम रेखा गुप्ता गणेश जी की आरती करती हुई दिख रही हैं, वहीं दूसरी तरफ में वो मंदिर में स्थित शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक करती हुई नजर आ रही हैं। एक अन्य तस्वीर में वो मंदिर के कई पुजारियों के साथ नजर आईं।

सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर कनॉट प्लेस स्थित श्री गणेश मंदिर में पूजा एवं दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंगलमूर्ति गणपति के अनेक रूप जीवन में बुद्धि, विवेक, सफलता और समृद्धि का वरदान देते हैं। उनकी महिमा ही ऐसी है कि जहां विनायक विराजते हैं, वहां आनंद, सौभाग्य और मंगल का वास होता है।

दिल्लीवासियों के लिए मंगलकामना करते हुए उन्होंने लिखा, "हे गणपति बप्पा, दिल्ली के हर घर-आंगन को अपने आशीष से आलोकित करें और सबके जीवन में नई सफलताएं, नई खुशियां भर दें। गणपति बप्पा मोरया!"

सीएम रेखा गुप्ता ने इससे पहले किए एक अन्य पोस्ट में लिखा, "श्री गणेश चतुर्थी की आप सभी को मंगलमय शुभकामनाएं। विघ्नविनाशक, सिद्धिदायक, प्रथम पूज्य श्री गणपति आपके जीवन से हर विघ्न का अंत करें, सुख, शांति, समृद्धि और सौभाग्य का वरदान दें। हे सिद्धिविनायक, आपकी कृपा से हर घर आनंद से भर जाए, हर प्रयास सिद्धि पाए। गणपति बप्पा मोरया!"

बता दें कि देशभर में गणेश चतुर्थी को लेकर बहुत उत्साह देखा जा रहा है। राजनेता, एक्टर, क्रिकेटर समेत समाज के हर क्षेत्र के लोग गणेश जी की पूजा कर रहे हैं और देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। गणेश चतुर्थी 27 अगस्त से शुरू हुई है, जिसका समापन अनंत चतुर्दशी के दिन, 6 सितंबर को होगा। यह त्योहार आमतौर पर 10 दिनों तक चलता है, जिसमें गणेश जी की स्थापना और विसर्जन शामिल होता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें