मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:51 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली ब्लास्ट पर बोलीं सीएम रेखा गुप्ता, पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है भाजपा सरकार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली ब्लास्ट पर बोलीं सीएम रेखा गुप्ता, पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है भाजपा सरकार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार को हुए कार ब्लास्ट ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। घटना के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और सरकार पूरी गंभीरता से हालात पर नजर बनाए हुए है।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, "यह वाकई बहुत दुखद घटना है। सभी संबंधित एजेंसियां पूरी मुस्तैदी से अपना काम कर रही हैं। हमने कल अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की। सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि न तो घायलों को और न ही उनके परिवारों को किसी तरह की परेशानी हो।"

सीएम ने कहा कि प्रशासन को निर्देश दिया है कि घायलों के इलाज और सहायता में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पीड़ित परिवारों की हर जरूरत का ध्यान रखा जाए, चाहे वह चिकित्सा सुविधा हो या आर्थिक मदद।

इसके साथ ही दिल्ली में वायु प्रदूषण की बढ़ती समस्या को देखते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने बड़ा फैसला किया है। उन्होंने बताया कि ग्रैप-3 (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान – स्टेज 3) लागू कर दिया गया है और सभी जरूरी सुरक्षा कदम उठाए जा चुके हैं।

सीएम ने कहा, "स्कूलों की कक्षाएं पांचवीं तक हाइब्रिड मोड में चलाई जाएंगी ताकि बच्चों की सेहत पर कोई खतरा न आए।"

सरकार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्यों पर निगरानी रखी जाए, सड़कों पर पानी का छिड़काव बढ़ाया जाए और औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों की जांच की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदूषण दिल्ली तक सीमित नहीं, बल्कि यह आसपास के शहरों से जुड़ा हुआ है, जो राजधानी पर गहरा असर डालते हैं।

सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ प्रदूषण कम करने के प्रयासों में जुटी है।

उन्होंने यह भी बताया कि बाहर से आने वाले वाहन, हवा के जरिए पहुंचने वाले प्रदूषक और पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने से उठने वाला धुआं दिल्ली की हवा को और खराब करते हैं।

राजधानी में सरकार एक तरफ हादसे के घायलों की देखभाल कर रही है, वहीं दूसरी ओर प्रदूषण नियंत्रण और जनता की सुरक्षा के लिए निरंतर कदम उठा रही है ताकि दिल्ली एक बार फिर स्वच्छ और सुरक्षित शहर बन सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें