मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने दिल्ली के स्कूलों में एआई ग्राइंड इनिशिएटिव का किया शुभारंभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ने दिल्ली के स्कूलों में एआई ग्राइंड इनिशिएटिव का किया शुभारंभ

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली के स्कूलों में एआई ग्राइंड इनिशिएटिव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट में बताया कि आज सेंट्रल पार्क में आयोजित इस उद्घाटन समारोह में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचने वाले पहले भारतीय के रूप में हमारे युवाओं के लिए रोल मॉडल हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज एआई तकनीक और इनोवेशन के क्षेत्र में वैश्विक मंच पर नई पहचान बना रहा है। तकनीक अब आम नागरिक की पहुंच में है और युवाओं के लिए अनंत संभावनाओं के द्वार खोले गए हैं।इसी विजन से प्रेरित होकर दिल्ली सरकार ने भारत का पहला सिटी-सेंट्रिक एआई- इंजन- दिल्ली एआई ग्राइंड प्रारंभ किया है। यह दिल्ली के युवाओं को वास्तविक समस्याओं का एआई आधारित समाधान विकसित करने में सक्षम बनाएगा। कक्षाएं इनोवेशन प्रयोगशालाओं में बदलेंगी, स्टूडेंट्स चेंजमेकर बनेंगे और दिल्ली ज्ञान और एआई नवाचार की राजधानी के रूप में उभरने की ओर आगे बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने सभी युवाओं से अपील है कि आपकी कल्पना ही दिल्ली का कल गढ़ेगी। इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी आशीष सूद उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें