मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने अपने सुरक्षा काफिले में वाहनों की संख्या घटाई, मंत्रियों-अधिकारियों को भी दिए सख्त निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ने अपने सुरक्षा काफिले में वाहनों की संख्या घटाई, मंत्रियों-अधिकारियों को भी दिए सख्त निर्देश

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पेट्रोल-डीजल की बचत, सरकारी खर्चों में कटौती और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण और प्रतीकात्मक कदम उठाया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचत और संसाधनों के संयमित उपयोग की अपील के बाद मुख्यमंत्री ने अपने स्वयं के सुरक्षा काफिले (कारकेड) में वाहनों की संख्या में भारी कमी कर दी है।बुधवार सुबह मुख्यमंत्री जब दिल्ली दौरे के लिए सांगानेर एयरपोर्ट रवाना हुए, तब उनका काफिला सामान्य दिनों की तुलना में काफी छोटा नजर आया। जहां पहले मुख्यमंत्री के साथ एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और सुरक्षा वाहनों सहित लगभग 14 से 16 गाड़ियां चलती थीं, वहीं अब केवल 5 आवश्यक वाहन ही काफिले में शामिल रहे।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसाधनों की बचत और जिम्मेदार प्रशासन को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का पालन प्रदेश सरकार गंभीरता से करेगी। उन्होंने कहा कि केवल आवश्यक वाहनों का ही उपयोग किया जाएगा और सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि वे सरकारी वाहनों का उपयोग सीमित करें तथा पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए उदाहरण प्रस्तुत करें।राज्य सरकार की नई व्यवस्था के तहत केवल जरूरी सुरक्षा वाहन ही उपयोग में लाए जाएंगे। अनावश्यक सरकारी वाहनों की आवाजाही कम की जाएगी। सरकारी कार्यक्रमों में सादगी को प्राथमिकता दी जाएगी। ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण को प्रशासनिक जिम्मेदारी बनाया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें