मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने आदिवासी महिलाओं के साथ सुना प्रधानमंत्री का ’मन की बात’ कार्यक्रम

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ने आदिवासी महिलाओं के साथ सुना प्रधानमंत्री का ’मन की बात’ कार्यक्रम

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जयपुर के सांगानेर में आदिवासी समाज की महिलाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ’मन की बात’ के 136वें एपिसोड को सुना। उन्होंने कहा कि ’मन की बात’ देश के करोड़ों नागरिकों को सकारात्मक सोच, राष्ट्र निर्माण और जनभागीदारी से जोड़ने का माध्यम बन चुका है।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वाेच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनका पराक्रम प्रत्येक भारतीय के लिए राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के अनुरूप रक्षा उत्पादन, स्वदेशी तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भारत की निरंतर बढ़ती क्षमता का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय रक्षा उपकरणों और तकनीक पर दुनिया का विश्वास मजबूत हो रहा है।प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, ’एक पेड़ मां के नाम’, ’वोकल फॉर लोकल’, खादी, हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों तथा जनभागीदारी आधारित अभियानों को विकसित भारत की मजबूत नींव बताते हुए नागरिकों से इन्हें जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया। उन्होंने विज्ञान, अंतरिक्ष, खेल, युवाओं की उपलब्धियों और स्थानीय नवाचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि 140 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति, सकारात्मक सोच और सक्रिय सहभागिता ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगी।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री प्रत्येक माह देश के दूर-दराज़ क्षेत्रों में समाज, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण, कृषि, नवाचार और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सामान्य नागरिकों की प्रेरक कहानियों को पूरे देश के सामने लाते हैं। इससे सेवा, समर्पण और नवाचार की संस्कृति को नई ऊर्जा मिलती है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं के सशक्तीकरण, देश के महापुरुषों के आदर्शों, युवाओं की भूमिका तथा विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी के महत्व पर विशेष बल दिया। साथ ही आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक नागरिक से राष्ट्रभक्ति के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाने तथा 9 अगस्त से 14 अगस्त तक आयोजित होने वाले ’हर घर तिरंगा’ अभियान और तिरंगा यात्राओं से जुड़ने का आह्वान किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि ’मन की बात’ देश के अनसुने नायकों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का एक प्रभावी मंच बन गया है। किसी दूरस्थ गांव के शिक्षक, स्वयंसेवी संस्था, महिला स्वयं सहायता समूह, किसान, युवा या सामाजिक संगठन द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों का प्रधानमंत्री उल्लेख करते हैं। इससे ऐसे प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान मिलती है और देशभर के लोगों को समाजहित में आगे बढ़कर कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होती है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संवाद प्रत्येक नागरिक में राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व, सामाजिक सरोकार और जनसेवा की भावना को मजबूत करता है। ’मन की बात’ के माध्यम से देश के कोने-कोने में हो रहे सकारात्मक कार्यों को राष्ट्रीय मंच मिलता है, जिससे विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण में जनभागीदारी और अधिक मजबूत होती है।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर कैंप कार्यालय में भी ‘मन की बात‘ कार्यक्रम में पहुंचकर आमजन से संवाद किया और डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि यमुना जल समझौता और जयपुर मेट्रो फेज-2 जैसे ऐतिहासिक प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से चल रहा है। प्रदेश जल आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। वहीं, राजस्थान पिछले तीन महीनों से अन्य राज्यों को बिजली आपूर्ति कर रहा है। सड़क निर्माण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राजस्थान को देश में प्रथम स्थान मिला है। मुख्यमंत्री ने युवाओं के संदर्भ में कहा कि 1 लाख 78 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं और एक लाख पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है। बिना किसी पेपर लीक के पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं आयोजित की गई हैं। इस दौरान उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित कई जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।इस अवसर पर विधायक गोपीचंद मीणा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, आदिवासी समाज की महिलाएं तथा आमजन उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें