मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:00 · नई दिल्ली संस्करण

मप्रः मुख्यमंत्री ने स्वामी रामभद्राचार्य से की सौजन्य भेंट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सतना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को अपने चित्रकूट

प्रवास के दौरान मानस मंदिर (कांच मंदिर) पहुंचकर पद्म विभूषण तुलसी

पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य से सौजन्य भेंटकर आशीर्वाद लिया। पद्म

विभूषण रामभद्राचार्य को अभी हाल में ज्ञान पीठ पुरूस्कार मिला है। इस अवसर

पर अभिनंदन समारोह में पहुंचकर मुख्यमंत्री ने भंडारा पंगत में अपने हाथों

से प्रसाद परोसा। इस मौके पर सांसद गणेश सिंह भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने आजीविका मिशन की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री

डॉ मोहन यादव गुरूवार को सतना जिले के चित्रकूट के कार्यक्रम स्थल पर

आयोजित आजीविका मिशन की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उन्होंने समूह की दीदी

महिलाओं द्वारा बनाये गये उत्पादों की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

यादव ने अम्बे स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष प्रीति सेन और शिव बाबा समूह की

अध्यक्ष शिवानी त्रिपाठी से बातचीत कर समूह की गतिविधियों और उत्पादों के

मार्केटिंग की जानकारी ली। मुख्यमत्रीं ने समूह द्वारा तैयार किये गये

जैकेट की प्रशंसा करते हुए उसका मूल्य भुगतान कर समूह से अपने लिए जैकेट भी

खरीदी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें