मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

कल सीएम नीतीश और राबड़ी समेत 11 विधान पार्षदों का होगा शपथ ग्रहण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कल  सीएम नीतीश और राबड़ी समेत 11  विधान पार्षदों का होगा शपथ ग्रहण

कल सीएम नीतीश और राबड़ी समेत 11 विधान पार्षदों का होगा शपथ ग्रहण

-विधान परिषद सभागार में होगा कार्यक्रम

पटना।बिहार विधान परिषद के चुनाव में कुल 11 प्रत्याशियों के निर्विरोध चुने जाने की घोषणा कुछ महीने पहले ही कर दी गई थी और उसी दिन चुनाव आयोग के रिटर्निंग ऑफिसर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व सीएम राबड़ी देवी समेत सभी 11 निर्विरोध विजेताओं को प्रमाण पत्र दिया। इसके बाद इन सभी 11 विधान पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम तय किया गया है। दरअसल, देश के अंदर लोकसभा का चुनाव चल रहा है और सात चरणों में मतदान होना है। जिसमें दो चरणों का मतदान हो चुका है और तीसरे चरण का मतदान आगामी 7 मई को होना है और अब इसी दिन नवनिर्वाचित विधान पार्षद आगामी 7 मई को शपथ लेंग। इसमें सीएम नीतीश कुमार और राबड़ी देवी समेत सभी 11 विधान पार्षदों का शपथ ग्रहण होगा। मालूम हो कि भाजपा से मंगल पांडेय, अनामिका सिंह एवं डॉ. लाल मोहन गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं, जदयू से नीतीश कुमार, खालिद अनवर एवं हम की ओर से संतोष सुमन विजयी घोषित किए गए हैं। इसके अलावा विपक्ष की तरफ से राजद से अब्दुल बारी सिद्दीकी, डॉ. उर्मिला ठाकुर, सैयद फैसल अली और माले से शशि यादव विधान परिषद सदस्य चुने गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें