मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए माता की पूजा की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए माता की पूजा की

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नवरात्रि की महाअष्टमी के दिन मा शीतला देवी, मां बड़ी पटनदेवी एवं मां छोटी पटनदेवी माता से राज्य की सुख, शांति, समृद्धि एवं प्रगति की कामना की।मौके पर मुख्यमंत्री ने बड़ी पटनदेवी मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का भी जायजा लिया और कार्य को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने मारूफगंज स्थित श्री श्री बड़ी देवी जी तथा श्री श्री दलहट्टा देवी जी जाकर भी मां भगवती दुर्गा की पूजा अर्चना की। मारूफगंज मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को अंगवस्त्र, पाग एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।अगमकुआं स्थित शीतला माता मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री ने 'मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना' अंतर्गत विशेष योजना मद से प्राचीन विरासत स्थल मां शीतला मंदिर अगमकुओं की परिसर की चाहरदिवारी एवं सुविधाओं के विकास कार्य का अनावरण कर उद्घाटन किया।इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने अगमकुआं स्थित शीतला माता मंदिर में पूजा अर्चना की। पटना सिटी स्थित बड़ी पटनदेवी मंदिर एवं छोटी पटनदेवी मंदिर में भी जाकर मुख्यमंत्री ने पूजा अर्चना की। पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधिवत पूजा करायी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें