मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम नीतीश ने एक कार्यकाल में तीन बार शपथ लेकर बनाया इतिहास, बधाई देते हैं : तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन

नीतीश का भतीजा ऐलान करता है कि मोदी को हम रोकेंगे बिहार में

पटना। सोमवार को बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन बिहार में राजनीति में सियासी उथल-पुथल देखने को मिली। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही आरजेडी के तीन विधायकों ने पाला बदलकर सत्ता पक्ष की ओर से वोट देने का निर्णय लिया। जिससे तेजस्वी यादव को एक बड़ा झटका लगा। वही विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की वोटिंग के दौरान 125 सदस्यों ने पक्ष में तथा 112 सदस्यों ने विपक्ष में मतदान किया, जिसके बाद बिहार विधानसभा के अध्यक्ष को अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी। इसके बाद विधानसभा के उपाध्यक्ष ने नामित सदस्यों को विधानसभा के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करने को आमंत्रित किया। जिस पर बोलते हुए बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि सबसे पहले हम इस सदन के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने 9 बार शपथ लेने का कीर्तिमान बनाया है लेकिन सबसे बड़ा रिकॉर्ड यह है कि उन्होंने अपने एक कार्यकाल में तीन बार शपथ लेकर एक अनोखी नजीर पेश की है।

इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि हम तो शुरू से चाहते हैं कि बिहार का विकास हो, युवाओं को नौकरी मिले, हमें दो बार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में काम करने का अवसर मिला जो मेरे लिए बहुत अच्छा साबित हो रहा है।

इस दौरान उन्होंने सम्राट चौधरी के ऊपर निशाना साधते हुए कहा कि सम्राट जी कहते हैं कि भाजपा उनके मां है लेकिन अगर सही मायने में देखा जाए तो उनकी मां तो आरजेडी है क्योंकि उन्होंने अपनी शुरुआती राजनीति राजद के साथ शुरू की थी और इसमें कोई दो राय नहीं। हालांकि उन्हें भी मैं उपमुख्यमंत्री बनने के अवसर पर बधाई देता हूं। इस दौरान तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर इशारों में तंज कसते हुए कहा कि जब सीएम नीतीश एनडीए का साथ छोड़कर महागठबंधन के साथ आए थे तो बिहार के साथ-साथ पूरी देश में आशा की किरण उत्पन्न हुई थी लेकिन कुछ तो मजबूरियां उनके भी रही होगी, जिसके कारण उन्होंने फिर से उन्हीं लोगों के साथ जाना पसंद किया, जिनके साथ उन्होंने कहा था कि यह लोग हमारी पार्टी तोड़ने के लिए काम कर रहे हैं।

तेजस्वी ने कहा कि हम नीतीश कुमार का मन लगाने के लिए साथ नहीं आए थे। हम काम करने के लिए साथ आए थे। जो असंभव था, उसे हमने संभव किया। मुझे कहते थे अपने बाप के पास से नौकरी लाएगा। हमने कर के दिखाया। मुझे विपक्ष में आने की खुशी है। 17 महीने में देश में जो किसी सरकार ने नहीं किया, वो हमने कर के दिखाया।

तेजस्वी ने सदन में कहा कि मोदी जी की गारंटी मजबूत वाली है। क्या मोदी जी गारंटी लेंगे कि नीतीश जी पलटेंगे कि नहीं। खैर हमको चिंता नहीं है। आपलोगों की खूब जोड़ी है, लगे रहिए। नीतीश जी एक बार बता तो देते कि नहीं रहना चाहते। कम से कम बुलाकर एक बार बोल देते। हम आपको कभी कुछ कहे हैं। अच्छे पल को हम जीवन भर मन में संजो कर रखे हैं। हमारे मंत्रियों से दिक्कत थी तो बाहर से समर्थन दे देते। कोइ आपको हिला नहीं सकता था। हम आपको अपना परिवार से मानते हैं। जो आप झंडा लेकर चले थे कि मोदी को देश में रोकेंगे। आपका भतीजा आज ऐलान करता है कि मोदी को बिहार में रोकेंगे।

वही राजद नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से विधानसभा में अपने रोजगार और नौकरी मॉडल के माध्यम से एनडीए सरकार पर करारा प्रहार किया। तेजस्वी ने सीएम नीतीश की ओर इशारा करते हुए कहा कि हम मुख्यमंत्री का सम्मान करते हैं लेकिन हमारी संवेदना जदयू विधायकों के साथ है जब वह अपने क्षेत्र में जाएंगे तो लोग उनसे पूछेंगे कि आखिर मुख्यमंत्री ने पाला क्यों बदला तो इस पर आप लोग क्या कहेंगे। कल तक जिनको गाली दिया करते थे आज उनकी तारीफ कैसे करेंगे। हमारा काम तो अब शुरू होगा हम तो जनता के बीच जाएंगे और कहेंगे कि हमने नौकरी और रोजगार देने का काम किया है 17 महीना की महागठबंधन सरकार को पूरा बिहार देख रहा है। मैं आप लोगों को बता देना चाहता हूं कि मैं अपने रोजगार और नौकरी के मॉडल पर अडिग रहूंगा और जब भी हमें बिहार के लिए काम करने का मौका मिलेगा तो हमारे प्रथम प्राथमिकता बिहार के युवाओं को नौकरी और रोजगार देना होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें