मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम नीतीश कुमार 21 अक्टूबर से करेंगे चुनावी सभा की शुरुआत, पहले दिन मुजफ्फरपुर में संवाद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सीएम नीतीश कुमार 21 अक्टूबर से करेंगे चुनावी सभा की शुरुआत, पहले दिन मुजफ्फरपुर में संवाद

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 21 अक्टूबर से बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसकी शुरुआत मुजफ्फरपुर जिले से होगी, जहां मुख्यमंत्री एक ही दिन में दो बड़ी चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री की पहली सभा मीनापुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित की जाएगी।

इसके लिए मीनापुर हाईस्कूल के खेल मैदान को स्थल के रूप में चुना गया है। यह सभा दोपहर 12 बजे शुरू होगी, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता को संबोधित करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री की दूसरी सभा कांटी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित की जाएगी। यह सभा दोपहर 2 बजे से होने की संभावना है।

जिला पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने मौखिक रूप से निर्देश दिया है कि दोनों जगहों पर चुनावी सभा की तैयारी जोर-शोर से शुरू की जाए।

मीनापुर की सभा के लिए आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं, जबकि कांटी की सभा के लिए जगह का चयन और अन्य व्यवस्थाओं पर काम चल रहा है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सभा की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मंच निर्माण, पंडाल, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और परिवहन जैसी तैयारियों की निगरानी के लिए स्थानीय नेताओं को दायित्व दिया गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह सभा न सिर्फ जदयू के लिए प्रचार की शुरुआत होगी, बल्कि यह प्रदेशभर में चुनावी माहौल को भी गति देगी। मीनापुर और कांटी दोनों ही विधानसभा क्षेत्र राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं, जहां से नीतीश कुमार के भाषण का सीधा असर आसपास के जिलों में भी देखने को मिलेगा।

स्थानीय कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

उनका कहना है कि मुख्यमंत्री के संबोधन से विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी जनता तक सीधे पहुंचेगी।

बता दें कि मुख्यमंत्री की 21 अक्टूबर की दोनों सभाएं आगामी चुनाव में जदयू के चुनाव प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत मानी जा रही हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री राज्य के अन्य जिलों में भी चुनावी रैलियों का सिलसिला जारी रखेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें