मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

बेगूसराय में बोले सीएम नीतीश कुमार, प्रत्येक जिले में औद्योगिक क्षेत्र की हो रही स्थापना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बेगूसराय में बोले सीएम नीतीश कुमार, प्रत्येक जिले में औद्योगिक क्षेत्र की हो रही स्थापना

बेगूसराय। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को बेगूसराय पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। इसी क्रम में बियाडा प्रांगण में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने बेगूसराय जिले के लिए 274 करोड़ रुपए की लागत से 400 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 165 करोड़ रुपए की लागत से 211 योजनाओं का उद्घाटन तथा 109 करोड़ रुपए की लागत से 189 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने बेगूसराय औद्योगिक क्षेत्र स्थित विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने केम्प्टी बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड, मेडिवर्सल सिमरन, मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बेगूसराय एवं ऋषभराज (कूलप्लस प्लाटोवेयर) का उद्घाटन तथा एपिक एग्रो प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर, बेगूसराय में स्थापित नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड का निरीक्षण कर वहां प्रोडक्शन किए जा रहे सामग्रियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने जोर देकर कहा कि पूरे बिहार में औद्योगिक इकाइयों को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रत्येक जिले में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की जा रही है। इस प्रकार के नए उद्योग स्थापित होने से लोगों को रोजगार मिलेगा तथा इससे आसपास के इलाकों का भी काफी विकास होगा।

मुख्यमंत्री इस क्रम में जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने जहां एनडीए सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा की, वहीं पहले की सरकारों को निशाने पर भी लिया। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार जब से बनी तब से राज्य में कानून का राज कायम है और हम लोग निरंतर बिहार के विकास में लगे हुए हैं। वर्ष 2005 से पहले बिहार का बहुत बुरा हाल था। लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। समाज में काफी विवाद होता था। हिंदू-मुस्लिम के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था।

उन्होंने कहा कि हम लोग शुरू से ही बिहार के विकास के काम में लगे हुए हैं। अब बिहार में किसी प्रकार के डर एवं भय का वातावरण नहीं है। राज्य में प्रेम, भाईचारा एवं शांति का माहौल है। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित कई अन्य मंत्री और अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें