मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम नीतीश बक्सर पहुंचे, नावानगर विशेष औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न इकाइयों का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सीएम नीतीश बक्सर पहुंचे, नावानगर विशेष औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न इकाइयों का किया निरीक्षण

बक्सर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश में उद्योगों के विकास के प्रति कृतसंकल्पित नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को वे बिहार के बक्सर पहुंचे और वहां नावानगर विशेष औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कई प्रकार के निर्णय भी ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री नावानगर विशेष औद्योगिक क्षेत्र में चल रही औद्योगिक इकाइयों को देखने के बाद वहां चल रही उत्पादन गतिविधियों, उद्योग विस्तार की संभावनाओं तथा रोजगार सृजन से जुड़े मुद्दों सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।

इस क्रम में उन्होंने औद्योगिक विकास को और गतिशील बनाकर ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजन का लक्ष्य स्पष्ट किया। मुख्यमंत्री ने यहां प्लांट और बॉटलिंग प्लांट के अलावा एथेनॉल यूनिट का निरीक्षण भी किया। सबसे पहले उन्होंने वरुण वीवरेज लिमिटेड का निरीक्षण करते हुए यहां के अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने पेय पदार्थ बनाने की प्रक्रिया को देखा और समझा।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे। इस क्षेत्र में बियाडा की लगभग डेढ़ सौ एकड़ भूमि चिन्हित है, जहां तीन कंपनियों को भूमि आवंटित की जा चुकी है और कुछ इकाइयों में उत्पादन कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। बताया गया कि जल्द ही और कंपनियां यहां आएंगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरे के क्रम में बक्सर में निर्मित गंगा पुल का हवाई सर्वेक्षण भी किया।

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार ने हाल ही में हाजीपुर जाकर वहां औद्योगिक क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया था। उन्होंने यहां न्यू जील सीजनल वियर प्राइवेट लिमिटेड, कॉम्पीटेंस एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड, और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड जैसी प्रमुख औद्योगिक इकाइयों का दौरा कर उत्पादन, बाजार, रोजगार और विस्तार की संभावनाओं पर अधिकारियों और प्रबंधन से विस्तृत चर्चा की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें