मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया एरियल सर्वेे, अधिकारियाें काे दिए निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एरियल सर्वेे किया और हालात की जानकारी ली। साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत और बचाव कार्य में किसी तरह की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री विजय चौधरी, आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सलाहकार दीपक कुमार मौजूद थे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने 20 सितंबर को भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया था और अधिकारियाें काे राहत कार्य जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया था। हालांकि, इसके बाद कई जिलाें में बांध टूटने का सिलसिला जारी रहा और बाढ़ की स्थिति और भी भयावह हाे गयी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने मंगलवार काे फिर से एरियल सर्वेे किया।उल्लेखनीय है कि नेपाल से छाेड़े गये पानी से बिहार में बाढ़ के कारण 16 जिलों के करीब चार लाख लोग प्रभावित हो गए हैं। बाढ़ से हाहाकार की स्थिति बन गई है। जिला प्रशासन की तरफ से राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं लेकिन वह नाकाफी साबित हो रहे हैं। सरकार द्वारा प्रभावित इलाकों में लोगों के लिए तमाम तरह की मदद पहुंचाई जा रही है लेकिन बड़े स्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाने की जरूरत है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें