मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

मां सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम का मुख्यमंत्री ने किया स्थल निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मां सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम का मुख्यमंत्री ने किया स्थल निरीक्षण

पटना, । बिहार में सीतामढ़ी जिले के पुनौरा गांव में स्थित मां सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को निरीक्षण किया।

आगामी 08 अगस्त को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा प्रस्तावित माता जानकी मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का जायज़ा लेने हेतु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं अन्य मंत्रियों के साथ पुनौरा धाम पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सबसे पहले माता सीता के गर्भगृह में पहुंचे, जहां उन्होंने श्रद्धा से पूजा-अर्चना की तथा धूप-दीप जलाकर मां जानकी को नमन किया। पूजन के उपरांत उन्होंने शिलान्यास स्थल की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से पंडाल की मजबूती, वीआईपी मंच की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, तथा श्रद्धालुओं के आवागमन जैसे सभी बिंदुओं पर जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग और अन्य संबद्ध एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी व्यवस्था अधूरी न रहे। उन्होंने कहा कि "यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारे सांस्कृतिक गौरव से जुड़ा एक ऐतिहासिक अवसर है। इसकी भव्यता में कोई भी कोताही स्वीकार नहीं होगी।"

मौके पर मुख्यमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए यह निर्देश दिया कि वीआईपी आगंतुकों और आम श्रद्धालुओं दोनों के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो। उन्होंने यह भी कहा कि पुनौरा धाम के विकास को लेकर राज्य सरकार प्रतिबद्ध है, और यह मंदिर निर्माण आने वाली पीढ़ियों के लिए धार्मिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता का केंद्र बनेगा।

उल्लेखनीय है कि 8 अगस्त को होने वाले शिलान्यास में देश की 11 प्रमुख नदियों के पवित्र जल से सीता मंदिर की आधारशिला रखी जाएगी। यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक एकता का प्रतीक बनेगा। इस पावन अवसर पर न केवल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बल्कि कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियां भी सम्मिलित होंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें