मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर और शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर और शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

-मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देशपटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर और शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि दोनों परियोजनाओं पर काम तेजी से जारी है और निर्माण में किसी प्रकार की बाधा नहीं है।मुख्यमंत्री ने कहा कि दानापुर-बिहटा कॉरिडोर के पूरा होने से बिहटा से कोईलवर तक आवागमन काफी सुगम हो जाएगा। यह कॉरिडोर एनएच-922 को रिंग रोड (कन्हौली मोड़) और एनएच-139 को एम्स गोलम्बर से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण फीडर मार्ग बनेगा। साथ ही, इससे बिहटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को विशेष कनेक्टिविटी भी मिलेगी।उन्होंने कहा कि सरकार इस परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग कर रही है और समय-समय पर आवश्यक सुझाव दिए जाते रहे हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए।इसके बाद मुख्यमंत्री ने शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल निर्माण की प्रगति का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना के लिए सरकार की ओर से सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा चुके हैं।मुख्यमंत्री ने उस स्थान का भी निरीक्षण किया, जहां जेपी गंगा पथ की कनेक्टिविटी इस पुल से होगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि शेरपुर-दिघवारा पुल के बन जाने से पटना शहर की यातायात व्यवस्था पर दबाव कम होगा। छपरा, हाजीपुर, सीवान और गोपालगंज की ओर जाने वाले लोगों को अब पटना शहर से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। इससे यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग की सुविधा मिलेगी और समय की बचत होगी।उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किए जाएं ताकि राज्यवासियों को इन परियोजनाओं का लाभ मिल सके

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें