मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम नीतीश ने जयप्रभा मेदांता हॉस्पिटल में अत्याधुनिक कैंसर मशीन का किया शुभारंभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में कैंसर वार्ड का फीता काटकर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कैंसर की अत्याधुनिक मशीन वरियन एज रेडियेशन मशीन का भी शुभारंभ किया। कैंसर वार्ड का उद्घाटन करने के पश्चात मुख्यमंत्री ने वार्ड के विभिन्न विभागों कैथ लैबस, इंडोस्कोपी, फीजियोथेरेपी आदि का निरीक्षण किया तथा वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अत्याधुनिक कैंसर मशीन को भी देखा और इसके कार्य पद्धति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने मुख्यमंत्री को बताया कि हमलोगों का उद्देश्य है कि सम्पूर्ण कैंसर केयर एक छत के नीचे हो तथा कैंसर का शीघ्र निदान और तुरंत उपचार हो। कैंसर की वरियन एज रेडियेशन मशीन पूर्वी भारत की पहली अत्याधुनिक मशीन है तथा देश में यह दूसरी मशीन है जो यहां कैंसर के उपचार के लिये काफी उपयोगी होगा।

कार्यक्रम में हॉस्पिटल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक डॉ. नरेश त्रेहान, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह सहित अन्य चिकित्सकगण मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें