मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

आज सरायरंजन में मुख्यमंत्री नीतीश देंगे 364.38 करोड़ की योजनाओं की सौगात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

समस्तीपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 15 जुलाई को सरायरंजन प्रखंड के मणिका और मुसापुर गांव आएंगे। यहां वे 364.38 करोड़ की दो विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।पहले उनका दौरा 14 जुलाई को तय था, लेकिन बाद में तारीख बदल दी गई। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर खजुरी गांव में हेलीपैड बनाया गया है। यहां से वे सड़क मार्ग से मणिका गांव जाएंगे। वहां 42.31 करोड़ की लागत से मणिका एसएच 88 से विक्रमपुर एनएच 322 वाया श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज नरघोघी बायपास पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगेइसके बाद मुसापुर में 322.07 करोड़ की लागत से बलान और जमुआरी नदी के गाद उड़ाही कार्य की शुरुआत करेंगे।शिलान्यास स्थल के आसपास सड़क निर्माण, रंग-रोगन और अन्य विकास कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। सुरक्षा के लिए इलाके की बेरिकेडिंग कर दी गई है। सोमवार को जिले के वरीय अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया।समारोह में कई मंत्री और सांसद शामिल होंगे।इनमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, सांसद शांभवी, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी, एमएलसी मदन मोहन झा, तरुण कुमार शामिल होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें