मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:27 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम नीतीश ने दी करोड़ों की सौगात, सिमरिया घाट पर रिवर फ्रंट निर्माण कार्य का किया लोकार्पण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बेगूसराय । के सिमरिया गंगा घाम पर हरकी पौड़ी की तर्ज पर बने पहले रिवर फ्रंट के निर्माण कार्य का लोकार्पण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और नीतीश कैबिनेट के कई मंत्रियों के अलावे केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह भी मौजूद रहे। निर्माण कार्य के लोकार्पण को लेकर लोगों में काफी खुशी है। दरअसल, बिहार सरकार के द्वारा सिमरिया गंगा धाम में 115 करोड़ की लागत से हरकी पौड़ी के तर्ज पर सौंदर्याकरण का कार्य किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 550 मीटर में सीढ़ी घाट एवं रिवर फ्रंट बनाया गया है। गंगा घाट किनारे चेंजिंग रूम, गंगा आरती स्थान, सुरक्षा घेरा शौचालय, तीन मंजिला धर्मशाला, पार्किंग, पार्क, वॉच टावर, कल्पवास क्षेत्र समेत आधुनिक तरीके से सिमरिया गंगा धाम को विकसित किया जा रहा है। बता दें कि नवंबर 2022 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिमरिया गंगा धाम पहुंचे थे और कल्पवासियों और श्रद्धालुओं से मुलाकात की थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने सिमरिया के कायाकल्प करने का ऐलान किया था। सरकार ने मार्च 2023 में करीब 115 करोड़ की लागत से हरकी पौड़ी की तर्ज पर सिमरिया घाट का विकास करने की मंजूरी दी। शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले फेज के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें