मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

नीतीश एक सप्ताह के लिए विदेश दौरे पर रवाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। शुक्रवार को यानी 7 मार्च को वह यूनाइटेड किंगडम यानी ब्रिटेन के लिए वहां से प्रस्थान करेंगे। एक सप्ताह के लिए विदेश दौरे पर जा रहे हैं।इससे पहले आज पटना से दिल्ली के लिए मुख्यमंत्री रवाना हुए। विदेश जाने के लिए पिछले दिनों ही उन्होंने पटना स्थित रीजनल ऑफिस में जाकर अपना पासपोर्ट रिन्यूअल कराया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 7 मार्च से 14 मार्च तक विदेश दौरे पर रहेंगे। बताया जा रहा है कि ब्रिटेन में वह सबसे पहले स्कॉटलैंड जाएंगे। जहां आधुनिक साइंस सिटी का दौरा करेंगे। विदेश जाने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 5 मार्च को विधान परिषद चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।बिहार में विधान परिषद की खाली हो रही 11 सीटों के लिए नामाकंन हुआ। संख्या बल के हिसाब से जदयू के खाते में दो सीटें आई। मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया। विधान परिषद सदस्य के तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगामी 6 मई तक कार्यकाल है।विधान परिषद के जिन सदस्यों का कार्यकाल पूरा होनेवाला है। उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन, कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा, हम नेता संतोष कुमार सुमन, भाजपा नेता मंगल पांडेय, राजद नेता रामचंद्र पूर्वे, जदयू नेता खालिद अनवर व रामेश्वर महतो और भाजपा नेता संजय पासवान शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें