मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री 26 अप्रैल को अपने गृह जिले मुंगेर का करेंगे दौरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री 26 अप्रैल को अपने गृह जिले मुंगेर का करेंगे दौरा

पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आगामी 26 अप्रैल को अपने गृह जिला मुंगेर के दौरे पर रहेंगे।मुख्यमंत्री इस दौरान तारापुर विधानसभा के असरगंज प्रखंड स्थित बैजलपुर का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर व्यापक स्तर पर प्रशासनिक तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान सम्राट चौधरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ सुनेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर असरगंज क्षेत्र के प्रसिद्ध ढोल पहाड़ी पर इकोटूरिज्म परियोजना का शिलान्यास करेंगे।इसके बाद मुख्यमंत्री तारापुर स्थित सिंचाई भवन अतिथि गृह पहुंचेंगे, जहां आमजन की ओर से उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की बड़ी भागीदारी की संभावना है। मुख्यमंत्री इस दौरान लोगों से सीधे संवाद भी कर सकते हैं। अपने दौरे के क्रम में मुख्यमंत्री प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।इस बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति, कानून-व्यवस्था की स्थिति और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।मुंगेर के जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने बताया कि ढोल पहाड़ी को राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस परियोजना की आधारशिला रखी जाएगी

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें