मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:50 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में ET वर्ल्ड लीडर्स फोरम में आज CM मोहन यादव, निवेश पर होगी चर्चा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली में ET वर्ल्ड लीडर्स फोरम में आज CM मोहन यादव, निवेश पर होगी चर्चा

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शनिवार को नई दिल्ली के प्रवास के दौरान ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम : 2026 में शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्य प्रदेश की आर्थिक एवं औद्योगिक विकास यात्रा, निवेश की संभावनाओं तथा राज्य को देश के प्रमुख विकास केंद्र के रूप में स्थापित करने के प्रयासों पर विचार साझा करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी संजय सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम: 2026 में देश और दुनिया के प्रमुख उद्योगपति, नीति-निर्माता एवं वैश्विक विशेषज्ञ सहभागिता कर रहे हैं। शुक्रवार से शुरू हुए फोरम में आज ‘एमपी : अनलॉकिंग द हार्ट ऑफ इंडिया’ विषय पर विशेष फायरसाइड चैट आयोजित होगी। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्य प्रदेश की आर्थिक एवं औद्योगिक विकास यात्रा, निवेश की संभावनाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

टेक्सटाइल क्षेत्र में मध्य प्रदेश में नई संभावनाओं पर होगी चर्चा

जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार, ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम में मध्य प्रदेश के टेक्सटाइल क्षेत्र को भी विशेष स्थान दिया गया है। इसमें आज 'वीविंग द फ्यूचर : बिल्डिंग एन इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल वैल्यू चेन इन एमपी' विषय पर विशेष सत्र होगा। इसमें उद्योग सचिव, जॉन किंग्सली, ओरिएंट क्रॉफ्ट के संस्थापक एवं सुधीर धींगरा तथा पीडब्ल्यूसी इंडिया के रानेन बनर्जी सहभागिता करेंगे। इस सत्र में मध्य प्रदेश में एकीकृत टेक्सटाइल वैल्यू चेन के विकास, उद्योगों के विस्तार तथा निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

वैश्विक आर्थिक परिदृश्य और नए अवसरों पर मंथन

जनसम्पर्क अधिकारी सक्सेना ने बताया कि फोरम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वैश्विक पूंजी, नई अर्थव्यवस्था, ऊर्जा संक्रमण, व्यापार एवं आपूर्ति श्रृंखला, भारत-अमेरिका संबंध और वैश्विक निवेश जैसे विषयों पर भी प्रमुख सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम : 2026 मध्य प्रदेश के लिए राज्य की निवेश क्षमता, औद्योगिक अवसरों और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं को राष्ट्रीय एवं वैश्विक उद्योग जगत के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें