मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने 'महिला रोजगार योजना' के तहत एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल किया लॉन्च

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ने 'महिला रोजगार योजना' के तहत एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल किया लॉन्च

पटना। बिहार में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के तहत एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया। इस पोर्टल के जरिए अब राज्य की महिलाएं सीधे रोजगार के लिए आवेदन कर सकेंगी और योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगी।पटना में अपने आवास पर स्थित ‘संकल्प’ सभागार में आयोजित इस लांचिंग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, अन्य कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।इस मौके पर रोजगार प्रचार वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो राज्यभर में इस योजना के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाएंगे।इस योजना के तहत महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए शुरुआत में 10,000 (दस हजार) रुपये सीधे उनके बैंक खातों में दी जाएगी। इसके बाद यदि लाभार्थी महिला 6 महीने तक सक्रिय रूप से अपने व्यवसाय में लगी रहती है और योजना के मापदंडों पर खरी उतरती है, तो उसे अतिरिक्त 2 लाख रुपये तक की राशि की सहायता मिलेगी।राज्य सरकार का कहना है कि यह योजना केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयास है। खासकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए यह योजना नई संभावनाओं का द्वार खोल रही है। यह कार्यक्रम बिहार सरकार के विकासोन्मुखी एजेंडे का हिस्सा है, जिसे चुनावी वर्ष 2025 को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री कैबिनेट ने इस योजना को मंजूरी दी थी। योजना को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा लागू किया जा रहा है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें