मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटिहार जिले में 406 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटिहार जिले में 406 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

कटिहार। बिहार में कटिहार जिले के समेली प्रखंड के नरहिया पंचायत स्थित प्लस टू धर्मपुर गांधी उच्च विद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 406.12 करोड़ रुपये लागत की कुल 458 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शनिवार को शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन और शिलान्यास किया।इन योजनाओं में 73.59 करोड़ रुपये की लागत से 220 योजनाओं का उद्घाटन और 332.53 करोड़ रुपये की लागत से 238 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इनमें प्रमुख योजनाएं जैसे कि कटिहार रेल मंडल के रेलवे समपार पर सड़क ऊपरी पुल का निर्माण, गोगाबील झील का संरक्षण और पर्यटन स्थल के रूप में सौंदर्यीकरण कार्य शामिल हैं।मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में उपस्थित जीविका दीदियों, पेंशनधारी लाभुकों और अन्य लाभुकों के साथ संवाद किया। लाभुकों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत उन्हें काफी राहत मिली है, जैसे कि किसान सलाहकारों का मानदेय बढ़ाना, रसोइयों का मानदेय बढ़ाना और पेंशन राशि में वृद्धि करना।जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू करने और महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार हर प्रकार से विकास का कार्य कर रही है और बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।कार्यक्रम में जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, विधायक तारकिशोर प्रसाद और जिलाधिकारी मनेष कुमार मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें