मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने सैदपुर तथा बाकरगंज भूमिगत नाला, सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ने सैदपुर तथा बाकरगंज भूमिगत नाला, सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सैदपुर भूमिगत नाला निर्माण के साथ-साथ सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष परासर एवं जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने मुख्यमंत्री को इस योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पहले भी इसे आकर कई बार देखा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सैदपुर नाले का बेहतर ढंग से जीर्णोद्धार कर इसके ऊपर फोर लेन सड़क का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि यह योजना काफी अच्छी है। इसके पूर्ण होने से सैदपुर, राजेन्द्र नगर, मुसल्लहपुर हाट, गायघाट और पहाड़ी क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या समाप्त होगी तथा न्यू पटना बाईपास से जुड़ने का लोगों को एक वैकल्पिक मार्ग की सुविधा मिलेगी।फोर लेन सड़क बन जाने से शहरवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने के साथ-साथ शहर भी खुबसूरत दिखेगा। ज्ञातव्य है कि पटना के 9 ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन एवं एक सिवरेज ट्रिटमेंट प्लांट (एसटीपी) के पानी का बहाव सैदपुर नाला के माध्यम से होता है। नगर विकास विभाग अन्तर्गत बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) के द्वारा 259.81 करोड़ रूपये की लागत से सैदपुर नाला पर पहाड़ी तक भूमिगत नाला के साथ सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।इस नाला की लंबाई 5.61 किलोमीटर है। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने बाकरगंज भूमिगत नाला निर्माण के साथ-साथ सड़क निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि इसका निर्माण कार्य बेहतर ढंग से और जल्द पूर्ण करें। इसके पूर्ण होने से इस क्षेत्र में जल निकासी बेहतर होगा और जलजमाव की समस्या नहीं रहेगी। नाले के ऊपर सड़क बनने से इस क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा।बाकरगंज नाला पटना शहर के भीतरी हिस्से में स्थित एक मुख्य ड्रेनेज/नाला है जो उमा सिनेमा हॉल से शुरू होकर अंटा घाट तक गंगा नदी की ओर जाता है। यह नाला शहर के कई भागों, बाजारों एवं आवासीय इलाकों के बीच से गुजरता है। वर्षा के समय जल निकासी के लिये यह एक अहम मार्ग है।इस परियोजना के तहत लगभग 1.4 किलोमीटर लंबी सड़क, नाले के ऊपर बनायी जा रही है जिससे ट्रैफिक और जल निकासी दोनों बेहतर होगा। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ चन्द्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष परासर, जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें