मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने एलएनजेपी अस्पताल में तीन परियोजनाओं का उद्घाटन किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ने एलएनजेपी अस्पताल में तीन परियोजनाओं का उद्घाटन किया

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल में मेडिकल जेनेटिक्स वार्ड, न्यूक्लिक एसिड टेस्टिंग लैब और स्तनपान प्रबंधन यूनिट जैसी तीन नई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। मौके पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह भी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि आज एलएनजेपी अस्पताल में तीन नई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसमें मेडिकल जेनेटिक्स वार्ड है। यह देश का चौथा और दिल्ली का पहला ऐसा वार्ड है। इस वार्ड में आनुवंशिक विकारों के साथ पैदा हुए बच्चों का इलाज किया जाएगा। डॉक्टर सिर्फ एक बूंद खून से आनुवंशिक विकार का पता लगा सकेंगे।उन्होंने कहा कि न्यूक्लिक एसिड टेस्टिंग लैब में डोनर के खून की जांच दो दिन में हो सकेगी। पहले इसमें 45 दिन का समय लगता था।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्तनपान प्रबंधन यूनिट में नवजातों के लिए दूध की व्यवस्था की जाएगी। इसमें माताओं को स्तनपान के दौरान मदद और समर्थन प्रदान किया जाएगा। यह यूनिट स्तनपान के बारे में ज्ञान, प्रशिक्षण और संसाधन प्रदान करेगी।इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित दिल्ली के संकल्प को पूरा करने की दिशा में दिल्ली सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। मरीजों को एलएनजेपी अस्पताल में बेहतर इलाज, अच्छी मेडिकल सुविधा अब उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि जब हर नागरिक स्वस्थ होगा, तभी हमारा समाज और देश सशक्त बनेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें