मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने 71 पुलिस वाहनों का किया लोकार्पण,यातायात नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ने 71 पुलिस वाहनों का किया लोकार्पण,यातायात नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी

पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को 01 अणे मार्ग से पुलिस उपाधीक्षक यातायात और यातायात थानों के लिए 71 पुलिस वाहनों का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर पुलिस वाहनों को रवाना किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लोकार्मित पुलिस वाहनों के माध्यम से राज्य के विभिन्न जिलों के राष्ट्रीय राजमार्गों (नेशनल हाईवे), राज्य राजमार्गों (स्टेट हाईवे) और शहरों में यातायात नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। साथ ही प्रभावी ढंग से यातायात निगरानी (ट्रैफिक मॉनिटरिंग) , दुर्घटना नियंत्रण और ट्रैफिक नियमों के पालन पर भी कड़ी नजर रखी जा सकेगी।

मुख्यमंत्री ने पुलिस वाहनों के लोकार्पण के पूर्व उसका निरीक्षण किया और उसकी कार्य प्रणाली के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पुलिस वाहनों की उपलब्धता से राज्य में पुलिसिंग की कार्य क्षमता तथा दक्षता और बढ़ेगी। साथ ही विधि-व्यवस्था को बनाए रखने में सहूलियत होगी। राज्य के विभिन्न जिलों में यातायात व्यवस्था इससे और सुदृढ़ होगी। साथ ही सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन और बेहतर होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें