मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को क्लाइमेट एक्शन कॉन्क्लेव का करेंगे उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को क्लाइमेट एक्शन कॉन्क्लेव का करेंगे उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को क्लाइमेट एक्शन कॉन्क्लेव का करेंगे उद्घाटन

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को पटना में बिहार क्लाइमेट एक्शन कॉन्क्लेव का उद्घाटन करेंगे, जहां वे "Climate Resilient and Low Carbon Development Pathway for Bihar," को प्रस्तुत करेंगे। यह देश के किसी भी राज्य द्वारा विकसित की गई पहली ऐसी दीर्घकालिक रणनीति होगी। उक्त अवसर पर मुख्यमंत्री पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग से 100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे, जिसमें पटना में भारत और एशिया का पहला डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र भी शामिल है।उक्त कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के सभी 543 ब्लॉक कार्यालयों में स्थापित वायु गुणवत्ता निगरानी सेंसर के लिए एक एकीकृत डैशबोर्ड का भी अनावरण करेंगे। इस अवसर पर पूर्णिया और भागलपुर में बीएसपीसीबी के क्षेत्रीय कार्यालयों का उद्घाटन भी होगा। डब्ल्यूआरआई इंडिया, यूएनईपी और शक्ति सस्टेनेबल ऊर्जा फाउंडेशन के सहयोग से पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग और बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आयोजित सम्मेलन में बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री प्रेम कुमार भी उपस्थित रहेंगे। कॉन्क्लेव के महत्व को लेकर, सचिव बंदना प्रेयषी ने कहा कि “बिहार क्लाइमेट एक्शन कॉन्क्लेव का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का आकलन करना, जोखिमों की पहचान करना और इसके शमन के लिए रणनीति विकसित करना और बिहार को टिकाऊ जलवायु लचीले विकास और कम कार्बन वाले राज्य की ओर ले जाना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें