मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम ने 2800 करोड़ की 242 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को भवन निर्माण विभाग एवं बिहार राज्य भवन निर्माण निगम की ओर से क्रियान्वित 18 विभागों की 1555.30 करोड़ रुपये की 132 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन किया। साथ ही 16 विभागों के 1321.13 करोड़ रुपये की 110 योजनाओं का शिलान्यास किया।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राज्य में कई आईकॉनिक बिल्डिंग्स बनाए गए हैं। बिहार संग्रहालय, सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र, सरदार पटेल भवन, महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र गया, बिहार सदन नई दिल्ली, प्रकाश पुंज, ज्ञान एवं विज्ञान संग्रहालय दरभंगा, 2000 क्षमता के मोतिहारी एवं बेतिया में सभागार, प्रशासनिक प्रशिक्षण केंद्र गया, नियोजन भवन, ओपी साह सामुदायिक भवन, बापू परीक्षा परिसर, वरीय पदाधिकारी आवास, परिवहन परिसर जैसे कई महत्वपूर्ण भवनों का निर्माण पूर्ण किया गया है। इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत आज बक्सर अभियंत्रण महाविद्यालय के उद्घाटन के साथ ही कुल 31 अभियंत्रण महाविद्यालय भवनों की शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर ली गयी है। भोजपुर एवं जहानाबाद पॉलिटेक्निक भवनों का भी आज उद्घाटन किया जा रहा है जिसके साथ ही सभी 15 पॉलिटेक्निक भवनों का लक्ष्य भी हासिल कर लिया गया है। कार्यक्रम में भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान भवन निर्माण विभाग द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं पर आधारित एक लघु फिल्म की प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, भवन निर्माण मंत्री विजय चौधरी सभी जिलों के जिलाधिकारी, अन्य वरीय पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति जुड़े हुए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें