मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री 29 को नवादा में अदाणी समूह के सीमेंट प्लांट का करेंगे शिलान्यास

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री 29 को नवादा में अदाणी समूह के सीमेंट प्लांट का करेंगे शिलान्यास

मुख्यमंत्री 29 को नवादा में अदाणी समूह के सीमेंट प्लांट का करेंगे शिलान्यास

पटना। राज्य के नवादा जिले के वारिसलीगंज औद्योगिक क्षेत्र में अदाणी समूह की अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड के सीमेंट प्लांट का शिलान्यास 29 जुलाई को किया जाएगा। यह शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। यह जानकारी उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौंड्रिक ने दी।

संदीप पौंड्रिक ने बताया कि 6 एमएमटीपीए क्षमता वाले इस प्लांट की अनुमानित लागत 1400 करोड़ रुपये है। इस सीमेंट प्लांट के निर्माण के लिए बियाडा ने वारसिलीगंज में बंद पड़ी चीनी मिल की 72 एकड़ जमीन अडानी समूह को उपलब्ध कराई है, जिस पर अंबुजा सीमेंट की ग्रेडिंग यूनिट स्थापित की जाएगी। इस प्लांट के निर्माण से प्रत्यक्ष रूप से 1000 लोगों को रोजगार मिलेगा और अप्रत्यक्ष रूप से 5000 लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

इस सीमेंट फैक्टरी के शिलान्यास समारोह के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नवादा पहुंचेंगे, जिसके लिए प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। अंचलाधिकारी राजेश कुमार और नगर परिषद वारिसलीगंज के कार्यपालक पदाधिकारी सिमीर कुमार के संयुक्त नेतृत्व में बुधवार को शहीद चंदन सिंह चौक से चीनी मिल तक मुख्य सड़क को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। इस दौरान दुकानों के आगे की जमीन पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को सख्ती से हटाया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें