मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

नीतीश आज पहुंच रहे दिल्ली, राज्यसभा की सदस्यता के बाद ही बिहार के सीएम का होगा फैसला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नीतीश आज पहुंच रहे दिल्ली, राज्यसभा की सदस्यता के बाद ही बिहार के सीएम का होगा फैसला

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा की सदस्यता लेने आज 1:20 बजे की फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। बीते 16 मार्च को नीतीश कुमार राज्यसभा के सदस्य चुने गए थे। 30 मार्च को मुख्यमंत्री ने विधान परिषद् की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।आज जब नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचने के बाद जदयू के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन करेंगे तो बिहार में नई सरकार में निशांत और जदयू की क्या भूमिका रहेगी इस सब पर भी चर्चा होगी। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के सांसद और पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे।्रदूसरी ओर बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि कहीं कोई मतभेद नहीं है, सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार ही चल रहा है। नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा में पद की शपथ ले रहे हैं। सब कुछ नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही तय किया जा रहा है।नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को लेकर जदयू के वरिष्ठ नेता और नीतीश के करीबी विजय चौधरी ने बातचीत में बताया कि मुख्यमंत्री आज दिल्ली जा रहे हैं, 10 को राज्यसभा की सदस्यता लेंगे, उसके बाद ही नीतीश कुमार का इस्तीफा होगा। नीतीश कुमार जब बिहार लौटेंगे तो फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) घटक दलों की बैठक होगी। बैठक में अंतिम फैसला नई सरकार के गठन को लेकर होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें