मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हनुमानगढ़ दौरा रविवार काे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हनुमानगढ़ दौरा रविवार काे

बीकानेर। संभाग के जिले हनुमानगढ़ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले महिला सम्मेलन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आगमन को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी संभाग कार्यालय में पूर्व तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया एवं शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई उपस्थिटत रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित यह महिला सम्मेलन मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तीकरण का बड़ा अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में मातृशक्ति की भागीदारी सुनिश्चित कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जाए।

इस अवसर पर बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति इस सम्मेलन में भाग लेंगी और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी मंडलों में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि महिला सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं को संगठन की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा, जिला प्रवक्ता पूजा मोहता, महिला मोर्चा जिला संयोजक सरोज प्रजापत, अनु सुथार, भारती अरोड़ा,रेखा भदानी, इंद्रा व्यास, आरती आचार्य,सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी, आइटी जिला संयोजक सुरेन्द्र स्वामी, विजयपाल कूकणा, गजेंद्र सिंह भाटी, विनायक पारीक सहित शहर व देहात की महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे तथा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें