मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नीट-यूजी में सफल विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा व
प्रवेश परीक्षा नीट- यूजी में सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री
शर्मा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर सफल अभ्यर्थियों
शुभकामनाएं देते हुए लिखा है- 'राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा नीट
यूजी की परीक्षा में सफ़लता प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को
हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलमय शुभकामनाएं। यह उपलब्धि आप सभी
के कठोर परिश्रम, अटूट ध्येयनिष्ठा व धैर्य का प्रतिफल है। जिन
विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं हुए हैं, वे निराश न हों।
पूर्ण मेहनत के साथ फिर प्रयास करें, सफलता अवश्य प्राप्त होगी। मेरा
आशीर्वाद आप सभी के साथ है।





