मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग की 43 डीलक्स बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को परिवहन विभाग की 43 डीलक्स बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के पूर्व डीलक्स बस का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया और बस में दी जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली।नई डीलक्स बसों के परिचालन से राज्य के विभिन्न हिस्से में लोगों को सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। सस्ती, सुलभ, सुगम, सुरक्षित अत्याधुनिक सुविधायुक्त परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए इन 43 डीलक्स बसों का परिचालन राज्य के विभिन्न अंतरक्षेत्रीय मार्गों पर किया जाएगा।





