मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने विवेक विहार अग्निकांड में 9 लोगों की मौत पर दुख जताया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ने विवेक विहार अग्निकांड में 9 लोगों की मौत पर दुख जताया

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विवेक विहार अग्निकांड में 9 लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि इमरात में आग लगने से हुए हादसे में 9 लोगों की मौत से मन व्यथित है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे में घायल हुए लोगों का नजदीकी अस्पताल में उपचार चल रहा है, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें यह कठिन समय सहने की शक्ति प्रदान करें।मुख्यमंत्री ने बताया कि स्थानीय प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), दिल्ली फायर सर्विस और दिल्ली पुलिस के सभी आला अधिकारी राहत और बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से जुटे हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रभावितों को हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। हमारे स्थानीय विधायक और निगम पार्षद भी राहत कार्य में अपना सहयोग कर रहे हैं। दिल्ली सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ हर परिस्थिति में मजबूती से खड़ी है।उल्लेखनीय है कि दिल्ली फायर सर्विस को रविवार तड़के करीब 3:48 बजे विवेक विहार थाना पुलिस को आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर इमारत के कई फ्लैट आग की चपेट में थे। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान विभिन्न मंजिलों से नौ शव बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक दूसरी मंजिल के पीछे वाले फ्लैट से एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिले।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें