मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम फडणवीस ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा-टैरिफ युद्ध के दौरान भारत झुका नहीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सीएम फडणवीस ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा-टैरिफ युद्ध के दौरान भारत झुका नहीं

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों का जीवन एक ही परिवार की सेवा में बीत जाता है, वे देश चलाना या उसकी संप्रभुता बनाए रखना नहीं जानते। आज जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित की है, उससे भारत की स्थिति काफी मजबूत है। टैरिफ युद्ध के दौरान भारत झुका नहीं बल्कि दृढ़ रहा और चुनौती का सामना किया। उन्होंने कहा कि एक परिवार की गुलामी करने वाले लोगों द्वारा इस तरह की बात करना हास्यास्पद है।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने भारत के विश्व विजेता बनने पर कहा कि हम सभी बेहद खुश हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप में न्यूजीलैंड को हराकर एक बार फिर भारत का तिरंगा फहराया और चैंपियन बनी।

मैं भारतीय टीम को हार्दिक बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। विधानसभा और विधान परिषद में भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई देने वाला प्रस्ताव लाया जाएगा।

संजू सैमसन की तारीफ करते हुए सीएम फडणवीस ने कहा कि संजू सैमसन ने जीत के लिए पिछले तीनों मैचों में जो योगदान दिया और कल के मैच में अभिषेक शर्मा व जसप्रीत बुमराह ने जिस प्रकार की बल्लेबाजी की, वह सराहनीय है।

भारत पहली टीम है, जिसने तीसरी बार ये चैंपियनशिप जीती है। भारत ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं और भारतीय टीम को मैं दिल से बधाई देना चाहता हूं।

बता दें कि रविवार को खेले गए वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराकर भारत वर्ल्ड चैंपियन बना है। टीम इंडिया के विश्व विजेता बनने पर पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा है।

पीएम मोदी ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि चैंपियंस! आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई। यह शानदार जीत जबरदस्त स्किल्स, पक्के इरादे और टीमवर्क को दिखाती है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त हिम्मत दिखाई है। इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है। बहुत बढ़िया, टीम इंडिया!

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें