मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

डूबने से ही मौत को लेकर मुख्यमंत्री ने जताया दुख, किया मुआवजे का एलान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डूबने से ही मौत को लेकर मुख्यमंत्री ने जताया दुख, किया मुआवजे का एलान

भागलपुर। पुलिस जिला नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र स्थित झल्लुदास टोला गंगा घाट पर एक ही परिवार के तीन सदस्य के डूबने से हुई मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग को मृतकों के आश्रितों को 04-04 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि इस घटना में एक छोटा लड़का, एक किशोरी और एक युवती की मौत हो गई थी। बीते देर शाम को एसडीआरएफ की टीम ने तीनों शवों को खोज निकाला।बताया जा रहा है कि भटगामा गांव के निवासी कुमोद यादव अपने परिवार के साथ अपनी बेटी साक्षी कुमारी और 10 वर्षीय बेटे गौरव कुमार का मुंडन समारोह मनाने के लिए गंगा घाट आए थे। स्नान करते समय, गौरव डूबने लगा। उसे पानी में संघर्ष करते देख उसकी बहन साक्षी और उसकी बुआ मोनी उसे बचाने के लिए पानी में कूद गईं, लेकिन वे भी तेज बहाव में बह गईं।कुछ ही क्षणों में तीनों गंगा में शमा गए। स्थानीय लोगों ने गंगा में तीनों को खोजने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर खोज और बचाव अभियान शुरू किया। शाम तक चले प्रयासों के बाद तीनों शव बरामद कर लिए गए। इस त्रासदी के बाद पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है और मृतक के परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें