सीएम डॉ यादव ने मां बगलामुखी जयंती पर की प्रदेश के विकास एवं समृद्धि की कामना
भोपाल,। आज बुधवार को बगलामुखी जयंती है। हर साल वैशाख मास में
पड़ने वाली शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर बगलामुखी जयंती मनाई जाती है।
मान्यता है कि जो लोग सच्चे मन से देवी बगलामुखी की आराधना करते हैं,
उन्हें जीवन में कभी भी किसी तरह की समस्या नहीं होती है। मुख्यमंत्री डॉ
मोहन यादव ने बगलामुखी जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के विकास और
समृद्धि की कामना की है।
सीएम डॉ मोहन यादव ने
एक्स पर अपने संदेश में कहा 'ॐ ह्रीं बगलामुखी सर्व दुष्टानां वाचं मुखं
पदं स्तम्भय जिह्वां कीलयं बुद्धिं विनाशय ह्रीं ॐ स्वाहा। शत्रु पर विजय
दिलाने वाली, रोग नाशिनी, सभी मनोरथ सिद्ध करने वाली, वाक् सिद्धी मां
बगलामुखी के चरणों में प्रणाम एवं सभी प्रदेशवासियों को "मां बगलामुखी
जयंती" की हार्दिक शुभकामनाएं। मैया की कृपादृष्टि सभी पर बनी रहे, संपूर्ण
जगत का कल्याण हो; धन-धान्य, आनंद एवं समृद्धि की वर्षा हो, प्रदेश के
विकास एवं गरीब कल्याण के संकल्प साकार हों, यही प्रार्थना है।





