मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज इंदौर में स्वच्छता कर्मवीरों का करेंगे सम्मान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज इंदौर में स्वच्छता कर्मवीरों का करेंगे सम्मान

इंदौर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (गुरुवार को) इंदौर के प्रवास पर रहेंगे। दरअसल, स्वच्छता में लगातार देश का मान बढ़ाने वाले इंदौर शहर के सफाई मित्रों के सम्मान के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव की गरिमामय उपस्थिति में “स्वच्छता से ही सेवा अभियान ” अंतर्गत एक भव्य आयोजन प्रातः 11 बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर इंदौर में आयोजित किया गया है।इदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने करकमलों से सफाई मित्रों का सम्मान करेंगे तथा उनके साथ स्नेह भोज भी करेंगे। इंदौर की स्वच्छता की रीढ़ माने जाने वाले इन कर्मवीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण कदम है।इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा 60 करोड़ रुपये की लागत से 50 नवीन इलेक्ट्रिक एसी बसों का शुभारंभ भी किया जाएगा। ये पर्यावरण हितैषी बसें शहर की यातायात व्यवस्था को नई दिशा देंगी तथा आम नागरिकों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराएंगी। साथ ही 7 करोड़ रुपये की लागत से रणजीत हनुमान मंदिर पुनर्विकास कार्य का भूमिपूजन भी किया जाएगा। यह कार्य मंदिर क्षेत्र के सौंदर्यीकरण, श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक अहम कदम है।इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, विधायकगण, सभापति, महापौर परिषद सदस्य, पार्षदगण तथा सफाई मित्र और नागरिकगण उपस्थित रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें