मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:12 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज इंदौर को देंगे चार नए फ्लाईओवर की सौगात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज इंदौर को देंगे चार नए फ्लाईओवर की सौगात

इन्दौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (सोमवार) को इंदौर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे शहरवासियों को चार नए फ्लाईओवर की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री शाम को भंवरकुंआ तथा फूटी कोठी फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे। साथ ही वे खजराना और लवकुश चौराहे के फ्लाईओवर की एक-एक भुजाओं का भी उद्घाटन करेंगे। संभागायुक्त और इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि उक्त चारों फ्लाईओवर के प्रारंभ होने से इंदौर के लाखों नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि भंवरकुंआ में 625 मीटर लंबे और 24 मीटर चौड़ाई के 6 लेन फ्लाईओवर का निर्माण 55.77 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इसी तरह फूटी कोठी का फ्लाईओवर 610 मीटर लंबा है। इसकी चौड़ाई 24 मीटर/6 लेन है। इसके निर्माण पर 57.70 करोड़ रुपये लागत आयी है। इसी तरह लवकुश चौराहा और खजराना चौराहा के फ्लाय ओव्हर्स की एक-एक भुजा का उद्घाटन भी होने जा रहा है। खजराना के फ्लाईओवर की लागत 41.19 करोड़ और लवकुश चौराहे के फ्लाईओवर की लागत 66.88 करोड़ रुपये हैं। उक्त दोनों फ्लाय ओव्हर्स भी 6 लेन हैं। इन दोनों फ्लाईओवर की दूसरी भुजाओं का कार्य भी लगभग 90 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। शेष यह कार्य भी जल्द ही पूरा हो जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें