मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज छतरपुर जिले के प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज छतरपुर जिले के प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (गुरुवार को) छतरपुर और पन्ना जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री छतरपुर जिले के गौरिहार एवं मऊसहानियां में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, साथ ही पन्ना जिले में भी विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।जनसम्पर्क अधिकारी हिमांशी बजाज ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. भोपाल से हवाई मार्ग द्वारा दोपहर 12:15 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। तत्पश्चात हेलीकॉप्टर के माध्यम से 12:40 बजे गौरिहार हेलीपेड (विधानसभा चंदला) पहुंचेंगे और जल गंगा संवर्धन अभियान एवं तेंदूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम, तालाब में श्रमदान और कन्या छात्रावास में ई लाईब्रेरी उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना के लिए रवाना होंगे।मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 90 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 40 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इनमें से 32 कामों के लिए 75 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से भूमिपूजन किया जाएगा और 8 कामों का 14 करोड़ 8 लाख रुपये की लागत से लोकार्पण किया जाएगा।इसके पश्चात शाम 05:10 बजे मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुनः छतरपुर जिले के मऊसानिया हेलीपेड पहुंचेंगे और संस्कृति विभाग के विरासत महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। तदोपरांत शाम 6:20 बजे खजुराहो एयरपोर्ट से हवाई मार्ग से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें