मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र : प्रभात झा के निधन पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव सहित भाजपा नेताओं ने जताया दुख

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल,। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश

अध्यक्ष प्रभात झा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया है। 67 साल के प्रभात झा

काफी लंबे समय से बीमार थे। प्रभात झा के निधन से राजनीतिक गलियारों में

शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी के कई वरिष्‍ठ नेताओं ने उनके निधन पर शोक

व्‍यक्‍त किया। प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश

अध्‍यक्ष वी.डी. शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने गहरा

दुख जताया है।

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया के माध्‍यम से

कहा कि "भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ

नेता आदरणीय श्री प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ।

बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल

परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें।"

वी.डी. शर्मा ने

शोक जताते हुए लिखा कि "भाजपा वरिष्ठ नेता, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष

आदरणीय प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर

दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस

भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!"

हितानंद शर्मा ने कहा

कि "भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व राज्यसभा सांसद श्रद्धेय प्रभात

जी झा भाईसाहब के निधन के समाचार से मन अत्यंत दुःखी हैं। श्रद्धेय प्रभात

जी का सम्पूर्ण जीवन संगठन के कार्यो एवं समाज सेवा हेतु समर्पित रहा,

उनका निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति हैं। परम् पिता परमेश्वर

दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख

की इस घड़ी में संबल प्रदान करें। ॐ शांति:!"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें