मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने 10वीं और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्राओं को वितरित की साइकिलें

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ने 10वीं और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्राओं को वितरित की साइकिलें

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को आरके पुरम विधानसभा क्षेत्र की 10वीं एवं 12वीं कक्षा उत्तीर्ण मेधावी छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि हमारी ये बेटियां अपने परिवार, पूरे राष्ट्र के सपनों और संकल्पों की वाहक हैं।मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश की बेटियां शिक्षा, विज्ञान, खेल, सेना, प्रशासन और नवाचार से लेकर हर क्षेत्र में नए भारत की शक्ति बनकर उभर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल छात्राओं को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान करेगी और अभिभावकों की चिंताओं को भी कम करेगी।मुख्यमंत्री ने सभी मेधावी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप अपनी मेहनत, प्रतिभा और संस्कारों से माता-पिता, दिल्ली और पूरे भारत का गौरव निरंतर बढ़ाती रहें। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह अनिल गुप्ता, विधायक अनिल शर्मा, जिला अध्यक्ष रविंद्र चौधरी, पार्षद धर्मवीर सिंह उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें