मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में दो और नक्सली ढेर, ऑटोमेटिक हथियार बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बीजापुर। बीजापुर जिले के घने जंगलों वाले इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में चलाए जा रहे अभियान के तीसने दिन शनिवार को सुरक्षाबलों ने दो और नक्सलियों को मार गिराया है। इनके पास से ऑटोमेटिक हथियार बरामद किए गए हैं। बीजापुर पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र यादव ने इसकी पुष्टि की है। नेशनल पार्क इलाके में अभियान अब भी जारी है।बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत अब तक बड़ी कामयाबी मिली है। इसी क्षेत्र में गुरुवार को जहां फोर्स ने सेंट्रल कमेटी मेंबर और एक करोड़ के इनामी सुधाकर को ढेर किया तो वहीं शुक्रवार दोपहर को तेलंगाना स्टेट कमेटी के सदस्य और 25 लाख के इनामी भास्कर को मार गिराया। इस अभियान में दो टॉप कमांडरों समेत कुल चार नक्सली मारे जा चुके हैं। इस ऑपरेशन को डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बटालियन मिलकर अंजाम दे रही हैं। यह वही इलाका है जिसे कभी नक्सलियों का अभेद्य किला माना जाता था।इससे पहले 21 मई को हुई मुठभेड़ में 27 नक्सली मारे गए थे। इसमें 1.5 करोड़ का इनामी बसवा राजू भी था। 21 मई की मुठभेड़ से 7 दिन पहले पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कर्रेगुट्टा ऑपरेशन की भी जानकारी दी थी। इसमें 31 नक्सलियों को मार गिराया था। छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर स्थित कर्रेगुट्टा के पहाड़ों पर सुरक्षाबलों ने 24 दिनों तक ऑपरेशन चलाया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें