मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ने कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को मलकागंज चौक तिमारपुर से ‘एससी/एटी बस्तियों के सुधार’ योजना के तहत कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र पर चलते हुए हमारी सरकार ने अबतक एससी/एसटी बस्तियों के विकास के लिए लगभग 80 करोड़ रुपये की 146 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि अब इन बस्तियों में सड़क, नाली, पानी, लाइट और दूसरी जरूरी सुविधाओं पर तेजी से काम हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी बस्ती पीछे न रहे और हर परिवार को सम्मान के साथ बेहतर जीवन मिले, यही सरकार का प्रयास है।

इस अवसर पर सामाजिक कल्याण मंत्री रविंद्र इन्द्राज सिंह, विधायक सूर्य प्रकाश खत्री, अशोक गोयल उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें