मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कैबिनेट सहयोगियों के साथ स्वर्ण मंदिर में माथा टेका

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कैबिनेट सहयोगियों के साथ स्वर्ण मंदिर में माथा टेका

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ आज अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में माथा टेका और सेवा कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पवित्र स्थल के दर्शन मात्र से ही अद्भुत शांति की अनुभूति होती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) केवल एक धरोहर नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा और सेवा का दिव्य केंद्र है, जहां आस्था कर्म में बदलती है और भक्ति चरित्र गढ़ती है। उन्होंने कहा कि यहां सरबत दा भला की अरदास की और सभी के सुख, स्वास्थ्य व कल्याण के लिए प्रार्थना की।दिल्ली के लाल किले पर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित भव्य समागम का सफलतापूर्वक आयोजन होना, वाहेगुरु जी की अनंत कृपा और गुरु साहिब का अपार आशीर्वाद है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम गुरु साहिब का शुकराना करने आए हैं, जिन्होंने लाल किले पर हमें सेवा का सौभाग्य दिया और गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित सफल समागम आयोजित करने की कृपा बख़्शी। उन्होंने कहा कि जब पूरे देश में गुरु तेग बहादुर का 350वां शहीदी दिवस मनाने का फैसला हुआ, तो दिल्ली सरकार ने भी इसे मनाने का फैसला लिया। दिल्ली सरकार ने जहां लाल किले पर गुरु साहिब की शहादत हुई थी वहां एक बड़ा समागम करने की सोची। पूरी तैयारी के साथ दिल्ली सरकार ने दिल्ली में एक बड़ा समागम किया। इसमें लाखों श्रद्धालुओं ने वहां मत्था टेका। उन्होंने कहा कि इस समागम से कुछ दिन पहले लाल किले के पास आतंकी हमला हुआ था, इसलिए मन में थोड़ा डर था, लेकिन भव्य समागम बिना किसी कठिनाई के, सुचारू रूप से और उचित ढंग से संपन्न हुआ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें