मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से दो दिनों

तक भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में बैठकों का दौर चलने वाला है। शनिवार

शाम को भाजपा मुख्यालय में आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री परिषद की बैठक की

अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। भाजपा शासित राज्यों के

मुख्यमंत्री की पहली बैठक में अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, केन्द्रीय मंत्री

अमित शाह, राजनाथ सिंह के साथ पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

पार्टी

कार्यालय में भाजपा शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री के पहुंचने का सिलसिला

शुरू हो गया है। शाम छह बजे प्रधानमंत्री पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे। यह

बैठक शनिवार और रविवार दो दिन चलेगी। देर रात तक चलने वाली इस बैठक में

लोकसभा चुनाव की समीक्षा के साथ आपसी सामंजस्य, आने वाले उपचुनाव औऱ

संगठनात्मक बदलाव पर चर्चा की जाएगी। सभी राज्यों के मुख्यमंत्री विभिन्न

योजनाओं की ग्राउंड रिपोर्ट देने के साथ-साथ प्रदेश की उपलब्धि भी बताएंगे।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में समेत कई राज्यों में होने वाले उपचुनाव पर

भी मंथन होगा।

उल्लेखनीय है कि नीति आयोग की बैठक में भाग लेने के

लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्री दिल्ली आए ही हुए हैं। ऐसे में भाजपा ने

अपने मुख्यमंत्रियों का अलग से भी सम्मेलन आयोजित किया है। भाजपा शासित

राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में सबसे अधिक नजर उत्तर प्रदेश के

मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्रियों पर रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें