मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा- अत्याचार के खिलाफ लड़ाई झारखंड से शुरू होगी और केंद्र की सरकार को हटा कर ही खत्म होगी

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा- अत्याचार के खिलाफ लड़ाई झारखंड से शुरू होगी और केंद्र की सरकार को हटा कर ही खत्म होगी
नई दिल्ली : रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की ओर से आयोजित लोकतंत्र बचाओ रैली को संबोधित करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेने ने कहा कि आज जिस जमीन के नाम पर हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया, उस जमीन का कहीं भी किसी किताब में जिक्र नहीं है। झारखंड में हेमंत बाबु ने पिछड़े वर्गों और समुदायों का जो उत्थान किया, उससे भाजपा के पेट में दर्द शुरू हो गया। यही लड़ाई हमारे पूर्वजों ने भी झारखंड में लड़ी थी। हम सब एक हैं। हम झारखंड के साथ-साथ देश में भी भाजपा की विचारधारा को पनपने नहीं देंगे। आगे कहा कि अत्याचार के खिलाफ लड़ाई झारखंड से शुरू होगी और केंद्र की सरकार को हटा कर खत्म होगी।





