मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

पूरा देश सेना और सरकार के साथ, आआपा कर रही ओछी राजनीति- रेखा गुप्ता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पूरा देश सेना और सरकार के साथ, आआपा कर रही ओछी राजनीति- रेखा गुप्ता

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरा देश सेना और सरकार के साथ खड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आआपा) चूड़ियों की नौटंकी करके ओछी राजनीति कर रही है। चूड़िया महिलाओं के श्रृंगार और सम्मान का प्रतीक है।मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र शालीमार बाग के सिंगलपुर गांव में पानी के नए पाइपलाइन के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से कहा कि पहलगाम आतंकी में सुहाग खोने वाली बहनें ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई व्यापक कार्रवाई से संतुष्ट हैं। भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुस कर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया है।मुख्यमंत्री ने पीपीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के भारत सरकार के सिंधु जल संधि को निलंबित करने पर नाराजगी जाहिर करने पर कहा कि उन्हें अपने देश की नहीं दूसरे देश की चिंता ज्यादा है। मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि पहलगाम में जब निहत्थे लोगों को मारा गया तो वह कहां थीं? प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ठीक ही कहा कि पानी और खून एक साथ नहीं बहेगा। उनकी इस बात से पूरा देश सहमत है और सेना और सरकार पर पूरे देश को गर्व है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें