मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर : सीएम साय कैबिनेट की बैठक आज दाेपहर 3 बजे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर,। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की

बैठक आज शुक्रवार को नवा रायपुर में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में होगी।

बैठक का आयोजन दोपहर 3 बजे किया गया है। बैठक में अनुपूरक बजट को कैबिनेट

मंजूरी देगी, साथ ही लोकहित के अन्य विषयों पर भी अहम फैसले लिए जा सकते

हैं।

बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र में रखे जाने वाले कुछ

विधेयकों को हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।कैबिनेट में विधानसभा के आगामी

मानसून सत्र की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही मानसून सत्र में पेश

किए जाने वाले संशोधन विधेयकों के प्रारूप और चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के

लिए प्रथम अनुपूरक बजट के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने की संभावना है।

निकायों में महापौर, अध्यक्षों के सीधे चुनाव के लिए मानसून सत्र में लाए

जाने वाले विधेयक के प्रारुप का भी अनुमोदन किया जा सकता है। प्रदेश में

आगामी नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों

में तेजी लाने सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। बैठक में चालू

खरीफ सीजन में बारिश व फसलों की स्थिति और खाद-बीज की उपलब्धता की समीक्षा

की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें